रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के नए CEO तरुण जैन ने संभाला पदभार, अध्यक्ष से लंबित योजनाओं और वित्तीय स्थिति पर हुई चर्चा

रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ एवं संयुक्त कलेक्टर तरुण जैन ने पदभार संभाला। अध्यक्ष से लंबित योजनाओं, वित्तीय स्थिति और नई आवासीय योजनाओं को लेकर चर्चा की।

रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के नए CEO तरुण जैन ने संभाला पदभार, अध्यक्ष से लंबित योजनाओं और वित्तीय स्थिति पर हुई चर्चा
संयुक्त कलेक्टर तरुण जैन ने रतलाम विकास प्राधिकरण के नए सीईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर तरुण जैन ने शुक्रवार को प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट की।

RDA अध्यक्ष मनोहर पोरवाल के साथ हुई चर्चा में प्राधिकरण की वर्तमान योजनाओं, वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने तथा लंबित विकास कार्यों को गति देने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। तरुण जैन ने प्राधिकरण की योजनाओं की प्रगति और लंबित कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के संबंध में मार्गदर्शन लिया।

ये भी पढ़ें

इस दौरान अध्यक्ष ने प्राधिकरण की लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा रतलाम में नवीन आवासीय योजनाएं प्रारंभ करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने प्राधिकरण की गतिविधियों को गति देने और आम नागरिकों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं विकसित करने पर भी जोर दिया।

ये उपस्थित रहे

पदभार ग्रहण के अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी एवं प्रवीण सोनी, संचालक मंडल के सदस्य राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।