रतलाम में धोखाधड़ी ! SBI के एटीएम में ठगों ने बदला बुजुर्ग का कार्ड, बैंक खाते से उड़ाए 78,500 रुपए

रतलाम के 80 फीट रोड स्थित एटीएम में कार्ड बदलकर 78,500 रुपए की ठगी। सेवानिवृत्त कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू।

रतलाम में धोखाधड़ी ! SBI के एटीएम में ठगों ने बदला बुजुर्ग का कार्ड, बैंक खाते से उड़ाए 78,500 रुपए
रतलाम के 80 रोड पर एसबीआई के एटीएम पर एक बुजुर्ग के साथ 78 हजार 500 रुपए की ठगी हो गई।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। वारदात 80 फीट रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर रुपए निकालने पहुंचे एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी के साथ हुई। ठगों ने उनके खाते से 78 हजार 500 रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार महिपाल सिंह राठौर निवासी 36, नीरिमन पॉइंट, तिलकपटी नगर, रतलाम ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने गुरुवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 80 फीट स्थित एटीएम से रुपए निकालने पहुंचे थे। उन्होंने एटीएम से 9 हजार रुपए निकाले। इसी दौरान एटीएम के अंदर मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे बातचीत शुरू की। उस व्यक्ति ने एटीएम चालू होने की बात कहते हुए उनका कार्ड लिया और पिन डालने के बहाने कार्ड बदल दिया।

राठौर के अनुसार आरोपी ने उनसे एटीएम की स्क्रीन पर बैलेंस देखने के लिए कहा। इस दौरान वह बदले हुए एटीएम कार्ड से बार-बार चैक कर रहा था। कुछ देर बाद वह कार्ड लेकर वहां से चला गया। राठौर ने जब एटीएम कार्ड से रुपए निकालने की कोशिश की तो एटीएम पर कार्ड गलत होने का मैसेज आया। उन्होंने कार्ड ध्यान से देखा तो उस पर उनका नाम भी नहीं लिखा था। उक्त कार्ड पर अंग्रेजी में HARINDRA लिखा हुआ था।

ये भी पढ़ें

बेटे ने ब्लॉक करवाया बुजुर्क का बैंक खाता

75 वर्षीय राठौर से जानकारी मिलने पर बेटे दीपेंद्र सिंह ने बैंक में कॉल कर पिते के बैंक खाते की जानकारी ली। बैंक से बताय गया कि उनके खाते से कुल 78 हजार 500 रुपए निकाले जा चुके हैं। इससे दीपेंद्र सिंह ने तत्काल उनके पिता के खाते से ट्रांजेक्शन ब्लॉक करवा दिया। शिकायकर्ता महिपाल सिंह राठौर की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

इसी एटीएम में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बताया जा रहा है कि 80 फीट रोड स्थित उक्त एटीएम में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद एटीएम पर लोगों को कार्ड बदलकर ठगी का शिकार बनाए जाने की घटना सामने आई है। इसी प्रकार की घटना अलकापुरी चौराहे के पास स्थित एटीएम पर भी पूर्व में एक शिक्षक के साथ हो चुकी है। यह स्थिति एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था और वहां मौजूद लोगों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े करती है।

ये भी पढ़ें