बसंत पंचमी पर गौरव दिवस के रूप में मनेगा रतलाम स्थापना दिवस, महाराजा रतनसिंह अलंकरण समारोह और विराट कवि सम्मेलन होगा

4 दिनी रतलाम का स्थापना दिवस की शुरुआत 25 जनवरी को रत्नेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के साथ होगी।

Jan 24, 2023 - 01:00
Jan 24, 2023 - 01:01
 0
बसंत पंचमी पर गौरव दिवस के रूप में मनेगा रतलाम स्थापना दिवस, महाराजा रतनसिंह अलंकरण समारोह और विराट कवि सम्मेलन होगा
रतलाम राज्य के संस्थापक महाराजा रतन सिंह राठौर।

रतलाम स्थापना महोत्सव समिति व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में 4 दिन तक होंगे आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम स्थापना महोत्सव (बसंत पंचमी) इस बार गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में चार दिनी इस महोत्सव के दौरान विभिन्न आयोजन होंगे। इसमें महाराजा रतनसिंह अलंकरण सम्मान समारोह व विराट कवि सम्मेलन के साथ ही भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा।

आयोजन की तैयारियों की बैठक को लेकर समिति संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने बताया रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा बसंत पंचमी पर चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति द्वारा विगत 31 वर्ष से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार रतलाम का 371वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

150

कब, क्या आयोजन होगा

25 जनवरी : सुबह 10 बजेरत्नेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ चार दिनी स्थापना महोत्सव की शुरुआत। शाम को गणतंत्र दिवस व स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न चौराहों पर आतिशबाजी होगी।

500
200

26 जनवरी : इस दिन बसंत पंचमी और रतलाम स्थापना दिवस मनेगा। सुबह 11 बजे नगर निगम तिराहा स्थित रतलाम राज्य के जनक महाराजा श्री रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व आतिशबाजी। मिठाई वितरण भी होगा।

27 जनवरी : प्रातः बाल चिकित्सालय में दूध, फल, बिस्किट का वितरण किया जाएगा।

28 जनवरी : 8 बजे धानमंडी स्थित रानीजी मंदिर चौराहा पर महाराजा रतनसिंह अलंकरण सम्मान समारोह व विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें ख्यातनाम कवि अपनी प्रस्तुति देंगे।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में समिति सदस्य, अभय काबरा, मोहनलाल धभाई, राजेन्द्र अग्रवाल, गोपाल शर्मा, सुशील सिलावट, ललित दख, राकेश नाहर, अनिल कटारिया (हुंडी), आदित्य डागा, गौरव मूणत, श्याम सोनी, राकेश मोदी उपस्थित रहे। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति में शहर की जनता से सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।