महाआरती में प्रभु श्रीराम को लगेगा 21 हजार लड्डुओं का भोग, मंत्री काश्यप ने कहा- शहर में हर्षोल्लास से मनाएं श्रीराम नवमी

रतलाम श्रीराम नवमी पर होने वाली महाआरती के दौरान भगवान श्रीराम का 21 हजार लड्डुओं का भोग लगेगा। अनुष्ठान में भारत माता मंदिर हरिद्वार से लाए गए गंगाजल का भी उपयोग होगा। महाआरती में शामिल होने के लिए घर-घर बुलावा भी दिया जा रहा है।

Apr 16, 2024 - 00:12
 0
महाआरती में प्रभु श्रीराम को लगेगा 21 हजार लड्डुओं का भोग, मंत्री काश्यप ने कहा- शहर में हर्षोल्लास से मनाएं श्रीराम नवमी
श्रीराम नवमी मनाए जाने को लेकर बैठक को संबोधित करते मंत्री चेतन्य काश्यप।

श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से होगी महाआरती 

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कैबिनेट नमंत्री चेतन्य काश्यप ने पूरे शहर में हर्षोल्लास के साथ श्रीराम नवमी पर्व मनाने का आह्वान किया है। इधर, राम नवमी के दिन महलवाड़ा पर 10 हजार दीपों से होने वाली महाआरती एवं भजन संध्या की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महाआरती पहले संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप के सुमधुर भजन होंगे। इस दौरान प्रभु श्रीराम को 21 हजार लड्डुओं का भोग भी लगेगा।

150

500
200

समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि महाआरती में समन्वय परिवार भारत माता मंदिर हरिद्वार से आए गंगाजल का भी उपयोग होगा। बनारस के गंगा घाट का आरती दल एवं रतलामवासी एक साथ महाआरती करेंगे। प्रभु श्रीराम की महाआरती के लिए उपस्थित जन को दीपक एवं भोग की थाल श्रीराम जन्मोत्सव समिति उपलब्ध कराएगी। प्रभु को 21 हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। आरती करने वाला हर व्यक्ति प्रभु को भोग लगा सके ऐसी व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। आरती का थाल तैयार करने के कार्य की शुरुआत भी समिति द्वारा कर दी गई है। प्रभु को लगने वाले भोग के लिए शुद्ध घी के लड्डू भी तैयार हो रहे हैं।

घर-घर दे रहे आमंत्रण

महाआरती में शहर के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो उसके लिए समाज प्रमुखों के साथ महिला मंडल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमंत्रण दे रही है। समिति अध्यक्ष काकानी, सदस्य मोहनलाल भट्ट, मुन्नालाल शर्मा, राजेश कटारिया, संजय व्यास, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, रामबाबू शर्मा, अनिल पोरवाल, राकेश नागर, मनोहर पड़ियार, महेश डोडियार, सुदीप पटेल, प्रद्युम्न मजावदिया आदि ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

शहर में हर्षोल्लास से मनाए श्रीराम नवमी पर्व- कैबिनेट मंत्री काश्यप

श्रीराम नवमी पर्व हर्षोल्लास से मनाए जाने को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, वार्ड पार्षद एवं महामंत्री की बैठक ली। इसमें सभी से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तरह श्रीराम नवमी पर्व को धूमधाम से मनाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों में भी सहभागिता करें। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, गोविंद काकानी, मंडल अध्यक्ष, सहित मंडल महामंत्री, एमआईसी सदस्य, पार्षद, वार्ड संयोजक आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।