जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार के प्रथम मिलन समारोह में रितेश मांडोत फिर बने अध्यक्ष

रतलाम में जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार के प्रथम मिलन समारोह में रितेश मांडोत को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी का गठन हुआ और नए सदस्य दंपत्तियों का सम्मान किया गया।

जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार के प्रथम मिलन समारोह में रितेश मांडोत फिर बने अध्यक्ष
जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार के प्रथम मिलन समारोह में उपस्थित सदस्य दंपत्तियों के साथ नवगठित कार्यकारिणी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार के सत्र 2026-27 का प्रथम मिलन समारोह रविवार को संपन्न हुआ। आयोजन खेतलपुर स्थित श्री हिमतारा (गोशाला के सामने) में उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सदस्य दंपत्तियों द्वारा गोशाला पहुंचकर गोसेवा करने से हुई। 

मिलन समारोह में सर्वसम्मति से रीतेश मांडोत को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में नवीन गांधी को उपाध्यक्ष, आशीष छाजेड़ को सचिव, नीलेश मुरार को सहसचिव, आशीष राणावत को कोषाध्यक्ष तथा संदेश कटकानी को सह-कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोज गुगलिया, नीलेश मूणत, मनीष मेहता, अतुल दख, राजेश बोराणा, दिनेश पटवा और यतींद्र लोढ़ा को शामिल किया गया। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान भी किया गया।

सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्य दंपत्तियों आशीष-तृप्ति डांगी, महावीर-ऋतु कटारिया, अजय-सविता पितलिया तथा गौरव-अर्चिता जैन का पुष्पमाला और स्मृति-चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने नवसदस्यों का अभिनंदन करते हुए उनसे संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

संगठनात्मक एकता को मजबूत करने पर जोर

समारोह के दौरान सदस्यों के बीच परिचय, विचार-विमर्श, मनोरंजक गतिविधियों और आपसी संवाद के माध्यम से संगठनात्मक एकता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष रितेश मांडोत ने सभी सदस्यों, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार समाजसेवा, संस्कारों के संवर्धन और पारिवारिक एकता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।