रतलाम में देह व्यापार का पर्दाफाश ! महिला घर में चला रही थी गंदा धंधा, महिला और युवक गिरफ्तार, दो नाबालिग बालिकाओं को छुड़ाया
रतलाम में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। ग्राम परवलिया से दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। मामले में पीटा एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिले के ग्राम परवलिया में एक घर के भीतर चल रहे अनैतिक धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। मौके से पुलिस ने इस गंदे धंधे को संचालित करने वाली एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में एक घर के अंदर संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने परवलिया गांव के एक घर में दबिश दी तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला निकला। घर के भीतर से दो नाबालिग लड़कियां मिलीं, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़ें
पुलिस जांच में सामने आया कि परवलिया निवासी एक महिला अपने ही घर से यह अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी। मौके पर मौजूद युवक माखन (22) पिता प्रकाश वानखेड़े, निवासी झिरनिया थाना करय, जिला खरगोन भी इस गतिविधि में संलिप्त पाया गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 143(4), 3(5) बीएनएस, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराएं 3, 4, 5, 6 तथा ¾ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
ये भी पढ़ें
टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई एसपी अमित कुमार (IPS) के निर्देशन बड़ावदा थाना प्रभारी वैभवप्रिय (IPS), महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद और चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रघुवीर जोशी सहित महिला थाना रतलाम, थाना रिंगनोद, थाना बड़ावदा और पुलिस चौकी ढोढर की संयुक्त टीम शामिल रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
ये भी पढ़ें







