...ताकि न हों हादसे ! रतलाम पुलिस ने फोरलेन हाइवे पर सिमलावदा से बारगड़ फंटे तक ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण, खामियों को करवाया ठीक

रतलाम पुलिस ने एमपीआरडीसी की टीम के साथ सिमलावदा से बरगढ़ फंटे तक फोरलेन के ब्लैक स्पॉट का अवलोकन कर खामियों को दूर किया।

Jan 20, 2025 - 21:33
 0
...ताकि न हों हादसे ! रतलाम पुलिस ने फोरलेन हाइवे पर सिमलावदा से बारगड़ फंटे तक ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण, खामियों को करवाया ठीक
फोरलेन के ब्लैक स्पॉट की खामियां दूर करने को लेकर चर्चा करते पुलिस और एमपीआरडीसी के अधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सड़क हादसों में कमी लाने को लेकर रतलाम पुलिस काम कर रही है। एसपी अमित कुमार (भापुसे) के निर्देश पर पुलिस और एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने फोरलेन पर सिमलावदा से बरगढ़ तक के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान इन स्थानों की खामियों को भी ठीक कराया गया।

ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल रॉय के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी संतोष चौरसिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र दीक्षित, आरक्षक मोहन धार्वे, सैनिक गोपाल ने MPRDC की टीम के साथ संयुक्त रूप से सोमवार को किया। इस दौरान सिमलावदा से बरगढ़ तक रास्ते में आने वाले समस्त दुर्घटना संभावित कट प्वाइंट्स एवं ब्लैक स्पॉट की खामियों को ठीक कराया गया। इनमें रिफ्लेक्टर, रम्बल स्पीड ब्रेकर, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक सिग्नल लाइट आदि की उपलब्धता और सुधार शामिल है। पूरे रास्ते पर पहले से उपलब्ध संसाधनों की मरम्मत करवाई गई। जहां नहीं थे वहां के लिए नए उपलब्ध करवाने के लिए एमपीआरडीसी की टीम को अवगत कराया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।