MP Police की बड़ी सर्जरी ! आधी रात को 62 IPS अफसरों का तबादला, 19 जिलों के SP बदले, सरकार ने दिया बड़ा संदेश
मध्य प्रदेश में 62 IPS अधिकारियों का तबादला, 19 जिलों के SP बदले। सिंगरौली, सिवनी समेत विवादित जिलों में सख्ती, जानें पूरी खबर।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश में पुलिस महकमे में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक भूचाल आया। डॉ. मोहन यादव सरकार ने एक साथ 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें ADG से लेकर SP और DCP स्तर तक के अफसर शामिल हैं। इस व्यापक फेरबदल में 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। संकेत साफ है कि सरकार अब कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है।
भोपाल में दिनभर चली उच्चस्तरीय मंथन बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा की सहमति से देर रात तबादला सूची जारी की गई। लंबे समय से लंबित इस सूची में उन जिलों को प्राथमिकता दी गई, जहां हाल के दिनों में गंभीर अपराध या विवाद सामने आए थे। 62 आईपीएस अधिकारियों के इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले को राज्य में कानून-व्यवस्था सुधार की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में इन बदलावों का असर जमीनी स्तर पर कितना दिखता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।
हाल के चर्चित मामलों ने भी इस फेरबदल में अहम भूमिका निभाई। सरकार ने साफ किया है कि जिन जिलों में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे, वहां तुरंत नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। इस बड़े फेरबदल के जरिए सरकार ने संकेत दिया है कि प्रदर्शन और जवाबदेही अब प्राथमिकता में है। जिन अधिकारियों पर कामकाज को लेकर सवाल उठे, उन्हें हटाकर नए अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है।
इन जिलों के SP बदले
जारी आदेश के मुताबिक राज्य के 19 जिलों में नए एसपी तैनात किए गए हैं। इनमें खंडवा, धार, नीमच, मंदसौर, पांढुर्ना, आगर मालवा, भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, मुरैना, छतरपुर, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
इन्हें इसलिए हटाया
- सिंगरौली में बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया।
- सिवनी में हवाला प्रकरण के चलते SP सुनील मेहता पर कार्रवाई हुई।
- मुरैना और भिंड में रेत खनन विवादों के बीच मुरैना SP समीर सौरभ को भी हटाया गया।
क्या है मकसद
- अपराध नियंत्रण को मजबूत करना
- विवादित जिलों में भरोसा बहाल करना
- पुलिसिंग सिस्टम की छवि सुधारना
ये भी पढ़ें










