जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल, 12वीं की अक्षिता प्रदेश में 10वें स्थान पर, 10वीं के लव जिले में टॉप-3 में

रतलाम के साई श्री एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्तियों ने एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। संस्था की छात्रा अक्षिता ने प्रदेश स्तर की मेरिट में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल, 12वीं की अक्षिता प्रदेश में 10वें स्थान पर, 10वीं के लव जिले में टॉप-3 में
एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं में प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त करने वाली अक्षिता पालीवाल का मुंह मीठा करवाते साई श्री एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल के संचालक राकेश देसाई, समीप हैं उपाध्यक्ष श्वेता विंचुरकर।

बिजनेस न्यूज

एसीएन टाइम्स @ रतलाम संस्था साई श्री केडमी हायर सेकंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी  बोर्ड परीक्षा परिणाम में राज्य एवं जिले में स्थान कायम रखने की परंपरा को जारी रखा है गत वर्ष की तरह इस वर्ष कक्षा 12वीं की छात्रा अक्षिता पालीवाल ने 96 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में दसवाँ स्थान प्राप्त किया है। वहीं दसवीं के छात्र लव चौहान ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

Google NewsFollow Us

सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 12वीं के विद्यार्थी हिमांशी तिवारी, जलज शर्मा, हिमांशी पांचाल, स्नेहा राठौर, पलक जैन, खुशबू पांचाल, गुंजन नेगी, हर्षिता वारे, वंशिका कुमावत, आयुष तिवारी, अंबिका सोनी, मोहित सिंह, प्रियांशी शर्मा, हर्षित पाटीदार, गौरी व्यास, सोहिता धाकड़, कन्नू परमार, दृष्टि विश्वकर्मा, आगम दोषी, कृतिका देवड़ा और सलोनी पाटीदार शामिल हैं। इन छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का गौरव को बढ़ाया।

ये भी पढ़ें

दसवीं में इन्होंने पाई कामयाबी

कक्षा दसवीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शेख शाहिदा खातून, अवनि उपाध्याय, जाह्नवी व्यास, खुशबू जाधव, सृष्टि वाधवानी, वंशप्रताप सिंह सिसौदिया, प्रतिभ परिहार, प्रणय चौहान, पलक पांडे, मनस्वी त्रिवेदी, प्रियांशी उगरिया, मृत्युंजय त्रिवेदी, अनन्या चौहान, नूजा कुंवर चौहान, श्रेयांश सोनी, अनुज जोशी, राधिका काले, प्रियांशी कुशवाह, याशिका मेहता, आस्था सोनी, अनुज कुमार बैरागी, जिग्यांशी पाटीदार ने कामयाबी की मिसाल कायम की है।

ये भी पढ़ें

साई श्री केडमी के संचालक राकेश देसाई, संचालिका विनीता देसाई, उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता विन्चुरकर और प्राचार्य अनिजा सदानन्दन ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी हर्ष जताया।