रतलाम में दर्दनाक हादसा ! बाइक सवार स्कूल शिक्षिका और उनके बेटे को नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हो गई मौत

रतलाम में नगर निगम के अनियंत्रित कचरा संग्रहण वाहन की टक्कर से सरकारी स्कूल की शिक्षक की मौत हो गए जबकि उनका बेटा घायल हो गया।

Jun 17, 2025 - 08:34
Jun 19, 2025 - 10:34
 0
रतलाम में दर्दनाक हादसा ! बाइक सवार स्कूल शिक्षिका और उनके बेटे को नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हो गई मौत
दिवंगत शिक्षिका सुनीता शाह।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम के अनियंत्रित कचरा संग्रहण वाहन ने बाइक सवार सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका की जान ले ली। हादसे में उनका बेटा घायल हो गया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार कल्मोड़ा के शासकीय विद्यालय में पदस्थ 55 वर्षीय शिक्षिका सुनीता पति सुशील शाह निवासी टाटानगर रतलाम सोमवार दोपहर बाद बेटे गौरव के साथ बड़ी बेटी सोनाली बेरा से मिलने लालबाग जा रहीं थी। इसी दौरान  विरियाखेड़ी मोड़ पर नगर निगम के तेज रफ्तार कचरा संग्रहण वाहन क्रमांक एमपी 43 एल 1015 ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। दुर्घटना में सुनीता और बेटा गौरव गंभीर घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां शिक्षिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। गौरव को हाथ-पैर और कमर में चोट आई। उसने रात को औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

150

पति और दामाद रेस्टोरेंट का करते हैं संचालन

500
200

जानकारी के अनुसार सुनीता के पति सुशील और दामाद बिरमावल में रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। जबकि बेटा गौरव निजी बैंक में कार्यरत है। शिक्षिका का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।