रतलाम के स्पार्टन फुटबाल क्लब ने निम्बाहेड़ा में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में 1-0 से हासिल की जीत, खुशी से झूम उठे खिलाड़ी, देखें वीडियो

राजस्थान के निम्बाहेड़ा में फुटबाल स्पर्धा का आयोजन किया गया। 7 साइडर नाइट टूर्नामेंट में रतलाम के स्पार्टन फुटबाल क्लब की टीम ने विजय हासिल की।

Mar 23, 2022 - 23:07
Mar 23, 2022 - 23:11
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के स्पार्टन फुटबॉल क्लब ने निम्बाहेड़ा में आयोजित एक स्पर्धा में जीत हासिल की। टीम ने इसका जश्न झूमते हुए मनाया। इस सफलता में कोच रफीकउद्दीन की मेहनत महत्वपूर्ण रही।

राजस्थान के निम्बाहेड़ा में7 साइडर नाइट फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसके फाइनल मुकाबले में रतलाम के स्पार्टन फुटबाल क्लब ने निम्बाहेड़ा फुटबाल क्लब की टीम को 1-0 से पराजित कर खिताब जीत लिया। टीम को सफलता दिलाने में कोच रफीकउद्दीन का अऩुभव और प्रशिक्षण काम आया। टीम को मिली सफलता पर कोच रफीकउद्दीन और सोहेब शेख के नेतृत्व में पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।