GRP की कार्रवाई : रतलाम रेलवे स्टेशन से मुंबई जा रहे युवक से 65 लाख रुपए जब्त, आयकर विभाग को भी दी जा रही जानकारी, देखें वीडियो...

लोकसभा चुनाव के चलते सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चैकिंग की जा रही है। इसी दौरान जीआरपी ने रतलाम स्टेशन से मुंबई जा रहे एक युवक से 65 लाख रुपए जब्त किए हैं।

Mar 30, 2024 - 14:29
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जीआरपी ने रतलाम रेलवे स्टेशन से एक युवक को 65 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया। खुद को सराफा व्यवसायी बताने वाला युवक नकद रुपए लेकर मुंबई जा रहा था। जीआरपी के अनुसार लोकसभा चुनाव की आदर्श आचरण संहिता के चलते चैकिंग के दौरान उक्त कार्रवाई की गई

जीआरपी थाना प्रभारी रामबरन सिंह कुशवाह के अनुसार लोकसभा चुनाव की आदर्श आचरण संहिता लागू है। निर्वाचन आयोग और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सघन चैकिंग के निर्देश हैं। इसके चलते शनिवार सुबह करीब 4 बजे चैकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी में उसके पास से नकद 65 लाख रुपए मिले जिसका वह हिसाब नहीं दे पाया। जीआरपी ने रुपए जब्त कर इसकी जानकारी आयकर विभाग को भी दी है।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम एस. कुमार पिता ऋषभ मूणत निवासी सेठजी का बाजार बताया। युवका कहना है कि उसके सोने-चांदी की दुकान है। वह व्यवसाय के सिलसिले में रुपए लेकर मुंबई जा रहा था। जीआरपी द्वारा युवक को नोटिस देकर छोड़ा गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।