नई ऋतु के आगमन के सूचक वसंतोत्सव को सनातन महिला मंडल ने किया सेलिब्रेट, किसी ने किया नृत्य तो किसी ने गाए तराने, खेल स्पर्धाएं भी हुईं

नई ऋतु के आगमन के प्रतीक वसंतोत्सव की हर तरफ धूम है। महिलाओं सहित विभिन्न संगठनों द्वारा इसके तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सनातन महिला मंडल ने उत्सव मनाया।

Feb 11, 2022 - 19:03
 0
नई ऋतु के आगमन के सूचक वसंतोत्सव को सनातन महिला मंडल ने किया सेलिब्रेट, किसी ने किया नृत्य तो किसी ने गाए तराने, खेल स्पर्धाएं भी हुईं
सनातन महिला मंडल ने नृत्य और गायन के साथ वसंतोत्सव मनाते हुए किया नई ऋतु के आगमन का स्वागत।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हर तरफ वसंतोत्सव की धूम है। नई ऋतु के आगमन के सूचक इस उत्सव को सनातन महिला मंडल द्वारा सेलिब्रेट किया। मंडल की सदस्यों ने इस मौके पर खास प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
वसंतोत्सव का आरंभ माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी (वसंत पंचमी) से हो जाता है। यह दिन नवीन ऋतु के आगमन का सूचक है। इस दिन से होली और धमार का गाना प्रारंभ हो जाता है। लोग वासंती वस्त्र धारण कर गायन, वाद्य एवं नृत्य में विभोर हो जाते हैं।

सनातन महिला मंडल ने कालिका माता मंदिर परिसर के उद्यान में हर्षोल्लास के साथ वसंतोत्सव मनाया गया। राखी व्यास की अध्यक्षता में हुए आयोजन में महिलाओं ने नृत्य, गायन एवं अन्य कलाओं की प्रस्तुतियां दीं। सभी केसरिया व पीले रंग की साड़ी पहन कर शामिल हुईं। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न खेल खेले और वसंत के गीत गाए।

ये रहीं मौजूद- जया सोमानी, ज्योति सोनी, चमेली राठौड़, मघु गरिया, पद्मा उपाध्याय, मंजू सोनी, पुष्पा मजावदीया, राधा पोरवाल, वंदना पोरवाल, सुमिता पोरवाल, शशि अग्रवाल, शकुंतला सोनी, आशा उपाध्याय, एडवोकेट हेमा निरंजनी, कविता राजपुरोहित, सीमा भारद्वाज, नूतन भट्ट, नमिता शुक्ला, कौशल्या त्रिवेदी आदि।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।