‘भ्रष्टाचार को कहें न और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें, क्योंकि भ्रष्टाचार बड़ी बीमारी है, आज हमारी कल तुम्हारी बारी है’

झांसी रेल मंडल प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण किया गया।

Dec 9, 2023 - 11:58
Dec 9, 2023 - 11:59
 0
‘भ्रष्टाचार को कहें न और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें, क्योंकि भ्रष्टाचार बड़ी बीमारी है, आज हमारी कल तुम्हारी बारी है’
भ्रष्टाचार के विरोध में आयोजित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा के विजेताओं के साथ मुख्य अतिथि।

झांसी रेल मंडल द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान

एसीन टाइम्स @ झांसी । झांसी रेल मंडल प्रशासन द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान अतिथियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

मंडल प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें (Say no to corruption, commit to the Nation) थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें सफल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत करने के लिए समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अमित आनंद रहे। उन्होंने सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अपने सभी कार्य चाहे वह सरकारी हों या फिर निजी सभी कार्य पूर्ण दक्षा, ईमनदारी तथा निष्ठापूर्वक करें। उन्होंने भ्रष्टाचार का विरोध करने और राष्ट्र के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कनिष्ठ लिपिक आशीष सर्वरिया (प्रथम), मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दीपक कुमार शर्मा (द्वितीय), कार्यालय अधीक्षक आशीष कनोजिय (तृतीय), मुख्य कार्यालय अधीक्षक चाँद मोहम्मद तथा मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले उपस्थित रहे|

Manish Kumar Shukla दो दशक से भी ज्यादा समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय। अमर उजाला, बीपीएन टाइम्स, दैनिक आज, कृषक वंदना आदि समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं में सेवाएं देते हुए लोक कल्याणकारी पत्रकारिता करते हुए समाज, शासन व प्रशासन के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। बतौर अभिभाषक/अधिवक्ता न्यायिक मामलों में जनता की सेवा और उनके हित रक्षण के लिए जनसमस्याओं के निस्तारण और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत। विद्यालय संचालन और अध्यापन का पूर्व अनुभव।