ये कैसी बेशर्मी !  स्कूल में हेडमास्टर महिला कर्मचारी के साथ कर रहा था गंदा काम, वीडियो वायरल हुआ तो कलेक्टर ने कर दिया निलंबित

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के प्राथमिक स्कूल में हेडमास्टर और महिला कर्मचारी का आपत्तजनक अवस्था वीडियो सामने आया है। कलेक्टर ने हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है।

Jul 2, 2023 - 10:22
 0
ये कैसी बेशर्मी !  स्कूल में हेडमास्टर महिला कर्मचारी के साथ कर रहा था गंदा काम, वीडियो वायरल हुआ तो कलेक्टर ने कर दिया निलंबित
आरोपी हेडमास्टर सियाराम अहिरवार।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रदेश के निवाड़ी जिले के एक प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। आरोपी हेडमास्टर स्कूल में महिला कर्मचारी के साथ गंदा काम कर रहा था। इसके वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने यह कार्रवाई की। घटना के बाद से अभिभावकों में रोष व्याप्त है।

सोशल मीडिया में एक हेडमास्टर और महिला कर्मचारी का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो निवाड़ी (Niwari) जिले के नयाखेड़ा गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल (nayakhera primary school) का है। वीडियो में यहां पदस्थ हेडमास्टर सियाराम अहिरवार (Siyaram Ahirwar) स्कूल की एक महिला कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। प्रधानाध्यापक के स्कूल में ही खोटा काम करने के ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जो किसी व्यक्ति द्वारा छिपकर बनए गए।

वीडियो वायरल होते ही निवाड़ी के कलेक्टर (Niwari Collector) अरुण कुमार विश्वकर्मा (Arun Kumar Vishwakarma) ने हेडमास्टर सियाराम अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्ष अधिकारी ने हेडमास्टर अहिरवार के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए हैं। 

अभिभावकों में आक्रोश

हेडमास्टर और स्कूल की महिलाकर्मी का अश्लील वीडियो वारयल होने के बाद से अभिभावकों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि जिस विद्यालय में हम अपने बच्चों को पढ़ने भेजते हैं वहां का शिक्षक ऐसा गंदा काम करता है जो बेहदर शर्मनाक है। उन्होंने आरोपी हेडमास्टर के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।