मध्य प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह, मांस और मछली भी नहीं बेच सकेंगे, नगरीय विकास विभाग ने जारी किए निर्देश

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मध्य प्रदेश में शराब, मांस और मछली की बिक्री और पशुवध प्रतिबंधित किया गया है।

Jan 21, 2024 - 12:17
 0
मध्य प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह, मांस और मछली भी नहीं बेच सकेंगे, नगरीय विकास विभाग ने जारी किए निर्देश
22 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश में शराब, मांस व मछली बेचने पर प्रतिबंध।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृहमाँस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी कर आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद और नगर परिषद को निर्देश जारी किए हैं। शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंदिर परिसरों में स्वच्छता कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश स्थानीय निकायों के अधिकारियों को दिये हैं। शासन द्वारा 22 जनवरी को शराब दुकानें बंद रखने को लेकर पूर्व में ही आदेश जारी किए जा चुके हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।