धर्म-संस्कृति : हज़रत किबला शाह मोहम्मद हसन मियां नियाजी का सालाना उर्स आज, सूफियाना कव्वाली से सजेगी रात

रतलाम में हज़रत किबला शाह मोहम्मद हसन मियां नियाज़ी के सालाना उर्स के मौके पर 15 मई को सूफियाना कव्वाली का दौर चलेगा।

May 15, 2024 - 00:35
 0
धर्म-संस्कृति : हज़रत किबला शाह मोहम्मद हसन मियां नियाजी का सालाना उर्स आज, सूफियाना कव्वाली से सजेगी रात
रतलाम में होने वाले हज़रत किबला शाह मोहम्मद हसन मियां नियाज़ी के सालाना उर्स में शिरकत करने के लिए रतलाम पहुंचे बरेली शराफ खानकाह-ए-नियाज़िया के सहजाते मेंहदी मियां नियाज़ी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हज़रत किबला शाह मोहम्मद हसन मियां नियाज़ी का सालाना उर्स 15 मई (बुधवार) को मनाया जाएगा। इस मौके पर सूफियाना कव्वाली का दौर चलेगा। आयोजन में शिरकत करने के लिए बरेली शरीफ से खानकाह-ए-नियाज़िया के सहज़ादे मेहंदी मियां नियाज़ी रतलाम पहुंच चुके हैं।

यह जानकारी हज़रत किबला शाह मोहम्मद हसन मियां नियाज़ी का सालाना उर्स आयोजन समिति के संयोजक नईम नियाज़ी एवं निजाम नियाज़ी ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन काजीपुरा स्थित हाजी प्यारे मियां नियाज़ी के निवास स्थान पर होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी हैं। उर्स के दौरान रात में सूफियाना कव्वाली पेश की जाएगी। इस दौरान इंदौर, उज्जैन, जावरा, उदयपुर, भोपाल, सूरत सहित अन्य शहरों से श्रद्धालु रतलाम पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं के रतलाम आने का सिलसिला जारी है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से उर्स में शामिल होने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।