रॉयल उपलब्धि ! रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग का GNM प्रथम वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, रीना जांगड़े, मधुबाला शर्मा और शुभम सुथार ने किया टॉप
रतलाम के रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने GNM प्रथम वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रीना जांगड़े ने 77.2% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल, भोपाल द्वारा आयोजित जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज के 3 विद्यार्थियों ने टॉप किया है।
संस्थान के प्राचार्य जगदीश डुके ने बताया कि रीना पिता मदनलाल जांगड़े) ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मधुबाला पिता बद्रीलाल शर्मा ने 74.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा शुभम पिता बद्रीलाल सुथार ने 74.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम उनकी मेहनत, नियमित अध्ययन, अनुशासित उपस्थिति और संस्थान के अनुभवी फैकल्टी सदस्यों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि संस्थान में सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी समान रूप से विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसके सकारात्मक परिणाम परीक्षा परिणामों में दिखाई दिए हैं।
ये भी पढ़ें
120 बेड अस्पताल में प्रशिक्षण का मिला लाभ
प्राचार्य डुके ने बताया कि संस्थान के 120 बेड के स्वयं के चिकित्सालय में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही क्लीनिकल प्रशिक्षण, लाइव केस स्टडी और वास्तविक मरीजों की देखभाल का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है। इससे विद्यार्थियों का विषयगत ज्ञान मजबूत होने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और वे परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।
प्राचार्य ने कहा कि रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और बेहतर क्लीनिकल एक्सपोजर के माध्यम से दक्ष एवं संवेदनशील नर्सिंग प्रोफेशनल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
ये भी पढ़ें







