धर्म संस्कृति : श्री नेमीनाथ दिगंबर जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव 10 से 15 जनवरी तक, देश-विदेश से आएंगे मुमुक्षु, पत्रिका विमोचन के साथ हुई लेखन की शुरुआत

श्री नेमीनाथ दिगंबर जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव की पत्रिका का विमोचन और लेखन की शुभ विधि धूमधाम से हुई। महोत्सव 10 से 15 जनवरी तक रतलाम में होगा।

Dec 8, 2024 - 23:55
 0
धर्म संस्कृति : श्री नेमीनाथ दिगंबर जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव 10 से 15 जनवरी तक, देश-विदेश से आएंगे मुमुक्षु, पत्रिका विमोचन के साथ हुई लेखन की शुरुआत
श्री नेमीनाथ दिगंबर जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव की पत्रिका लेखन के दौरान समाज के वरिष्ठनजन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धर्मनगरी रतलाम में श्री नेमिनाथ दिगंबर जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव 10 से 15 जनवरी 25 तक आयोजित होगा। इसके तहत सकल दिगंबर जैन समाज के बैनर तले श्री आदिनाथ कुंदकुंद कहान पारमार्थिक समिति द्वारा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन एवं लेखन हुआ।

समिति अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा एवं सचिव जिनेंद्र पाटनी ने बताया कि 6 दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव की पत्रिका लेखन एवं पत्रिका विमोचन हटीराम दरवाजा स्थित मोहन टाकीज में धूमधाम से हुआ। पदाधिकारीद्वय के अनुसार यह महोत्सव कई नई खूबियों के साथ एवं भव्य कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न होगा। इसमें मध्य प्रदेश ही नहीं, अपितु पूरे देश एवं विदेश से मुमुक्षु पधारेंगे।

इनके आतिथ्य में हुआ विमोचन

पत्रिका विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. राजकुमार शास्त्री (शाश्वत धाम- उदयपुर), पं. विराग शास्त्री (जबलपुर), पं. अश्विन नानावटी (नौगावां) के पावन सान्निध्य एवं स्थानीय विद्वान जम्बूकुमार पाटोदी एवं जयकुमार पापरीया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

पत्रिका लेखन की हुई शुभ विधि

पत्रिका लेखन की शुभ विधि नरेंद्र पाटनी, कमलेश पापरीवाल, अशोक हरसोला, जयंतीलाल पाणोत, सुशील अजमेरा, चंद्रप्रकाश मोठिया, वीरेंद्र मिंडा के हाथों संपन्न हुई। तत्व लहर महिला मंडल की अध्यक्ष दीपा चूड़ीवाला एवं सचिव मेघना बड़जात्या के मार्गदर्शन में अष्टकुमारियों ने नृत्य के माध्यम से मंगलाचरण प्रस्तुत किया एवं 56 कुमारी देवियों ने नृत्य कर जिन शासन की शोभा बढ़ाई। संचालन कीर्ति बड़जात्या ने किया। 

ये रहे उपस्थित

आभा अजमेरा, दिलीप शिला पाटनी, सुशीला गोधा, सुधा मोठिया,  मंजू बड़जात्या, निविता गंगवाल, सरोज जैन, रंजना गर्ग, नीलम पापरीवाल, कमल पाटनी, दिलीप मोठिया, संजय गोधा, दीपक गोधा, आनंद पाटनी, राजेश विनायका, प्रकाश अग्रवाल, सुभाष पोरवाल, महेंद्र सेठिया, राजेश सोनी सहित समाजजन उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।