उपलब्धि : खेल प्रशिक्षक अमानत खान एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम के मैनेजर नियुक्त, 19 से 21 मई तक बैंकॉक में होगी प्रतियोगिता

रतलाम के खेल प्रशिक्षक अमानत खान को बैंकॉक में होने वाली एशिएयन एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए भारतीय दल का मैनेजर नियुक्त किया गया है। स्पर्धा 19 से 21 मई तक होगी। भारतीय दल 18 मई को रवाना होगा।

May 17, 2024 - 11:13
 0
उपलब्धि : खेल प्रशिक्षक अमानत खान एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम के मैनेजर नियुक्त, 19 से 21 मई तक बैंकॉक में होगी प्रतियोगिता
खेल प्रशिक्षक अमानत खान भारतीय एथलेटिक्स दल के मैनेजर नियुक्त।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । थाईलैंड के बैंकॉक में होने वाली एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान को भारतीय एथलेटिक्स टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता 19 से 21 मई तक आयोजित होगी।

एशियन एथलेटिक्स प्रतियागिता का आयोजन 19 मई से थाईलैंड के बैंकॉक में होगी। 21 मई तक चलने वाली स्पर्धा में भारतीय एथलेटिक्स दल भी भाग लेगा। रतलाम के खेल प्रशिक्षक अमानत खान को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा भारतीय दल का मैनेजर नियुक्त किया गया है। खान रतलाम के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें भारतीय दल का मैनजर बनाया गया है। भारतीय दल 18 मई को नई दिल्ली से रवाना होगा।

नियुक्ति पर जताया हर्ष

खान के मैनेजर नियुक्त होने पर रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने साऊथ एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ललित के. भनोट, अध्यक्ष आदिल सुमरीवाला, उपाध्यक्ष मुमताज़ खान, सचिव रविंद्र चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश पुरोहित, उपाध्यक्ष डॉ. एस. एस. मौर्य, संयोजक श्रवण यादव, संयुक्त सचिव इकरार खान, पूरब परवार, तरुण पुरोहित, राकेश शर्मा, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रूपेश फर्स्वाण आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।