RDA की योजना श्री परशुराम विवार के 17 भूखंडों की निविदाएं 24 जुलाई को खुलेंगी

आरडीए के 17 भूखंडों की बिक्री के लिए ऑनलाइन प्रस्तुत निविदाएं 24 जुलाई को खोली जाएंगी।

Jul 23, 2023 - 10:28
 0
RDA की योजना श्री परशुराम विवार के 17 भूखंडों की निविदाएं 24 जुलाई को खुलेंगी
अशोक पोरवाल, अध्यक्ष- रतलाम विकास प्राधिकरण।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) की योजना क्रमांक-4 श्री परशुराम विहार में स्कूल और अन्य श्रेणियों के लिए आरक्षित भूखंडों की निविदा 24 जुलाई को खुलेगी। प्राधिकरण द्वारा कुल 17 भूखंडों का विक्रय किया जाना है।

रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने बताया योजना क्रमांक-4 श्री परशुराम विहार में 1 भूखंड स्कूल के लिए और 16 अन्य आवासीय श्रेणियों के विक्रय किए जाने है। इसके लिए ऑनलाइन बिड (प्रस्ताव) मांगे गए थे। प्रस्ताव देने के लिए 12 जून से 18 जुलाई 2023 तक का समय नियत था। प्राप्त प्रस्ताव  पोरवाल के अनुसार 20 जुलाई को बिड खोली जानी थी। लोगों द्वारा इसका समय बढ़ाने की मांग की गई थी जिसके चलते अब यह 24 जुलाई को खोली जाएगी। बिड सुबह 11:30 प्राधिकरण कार्यालय में खोली खुलेगी।

150

अध्यक्ष पोरवाल ने बिड फाइल करने वाले सभी लोगों के अपील की है की कि वह नियत तारीख एवं निर्धारित समय पर प्राधिकरण कार्यालय में उपस्थित रहें ताकि एमपी ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त बिड को खोला जा सके।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।