डोंगरानगर रेस्टोरेंट संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले फरार गुंडे ने पुलिस को देख लगाई दौड़, भागते समय गिरने से हो गया घायल, गिरफ्तार

  रतलाम की औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने शहर के डोंगरानगर स्थित रेस्टोरेंट के संचालक सहित तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक गुंडे को गिरफ्तार किया है। एक गुंडा इससे पहले भी पकड़ा जा चुका है।

Nov 15, 2023 - 15:46
 0
डोंगरानगर रेस्टोरेंट संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले फरार गुंडे ने पुलिस को देख लगाई दौड़, भागते समय गिरने से हो गया घायल, गिरफ्तार
रेस्टोरेंट संचालक पर जानलेवा हमला करने वाला गुंडा सौरभ वर्मा (बरगुंडा)।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के डोंगरानगर स्थत रेस्टोरेंट संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी सौरभ बरगुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया लेकिन वह गिर पड़ा जिससे उसके दोनों हाथों में चोट आई है।

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अनुसार 05 नवंबर, 2023 की रात डोंगरानगर स्थित आनन्दश्री रेस्टोरेन्ट के संचालक प्रफुल्ल पंवार, दशरथ पंवार व अनमोल पंवार के साथ सिगरेट के पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में आरोपी विकास उर्फ जग्गू तथा उसके चार साथियों ने गाली गलौच कर लोहे की चेन, बेल्ट व पत्थरों से रेस्टोरेंट संचालक प्रफुल्ल, दशरथ और अनमोल पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने मामले में आरोपी विकास उर्फ जग्गू व उसके अन्य चार साथियों के विरूद्ध धारा 294, 307, 147, 148, 149, 506 भादंवि के अंतर्गत केस दर्ज  किया था।

150

मामला एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के संज्ञान में आया तो उन्होंने सीएसपी अभिनव वारंगे और औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके चलते टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए।

500
200

पहले से दर्ज हैं मारपीट और हत्या के केस

आरोपी सौरभ वर्मा घटना के बाद से ही फरार था। पुलिस ने सोमवार को मुखबिर सूचना के आधार पर आशापुरा होटल सेजावता बायपास रोड से हिरासत में लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी ऊबड़- खाबड़ रास्ते पर भागने लगा। भागते समय वह दो-तीन बार गिरा जिससे उसके हाथ-पैर में चोट आई। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया। आरोपी सौरभ के विरुद्ध पूर्व से रतलाम शहर के विभिन्न थानों पर मारपीट व हत्या के प्रयास के प्रकरण पंजीबद्ध हैं। 

एक गुंडा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

बता दें कि, पुलिस ने वारदात के अगले ही दिन मुख्य नामजद आरोपी विकास उर्फ जग्गू पिता हेमराज मेघवाल (22) निवासी साई मंदिर के पास हिम्मतनगर रतलाम को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ और और घटनास्थल की सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आरोपी सौरभ पिता विनोद वर्मा (21) निवासी बरगुण्डों का वास रतलाम सहित अन्य आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि हुई थी।

गुंडे सौरभ का क्राइम रिकॉर्ड

गुंडे सौरभ के विरुद्ध थाना माणकचौक रतलाम जिला रतलाम (म.प्र.) में हत्या के प्रयास के 04 प्रकरण सहित बलवा और मारपीट आदि के 15 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।