निर्वाचन की उद्घोषणा ! रतलाम प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव का हुआ शंखनाद, अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजीव ऊबी 27 अप्रैल को कराएंगे चुनाव

रतलाम प्रेस क्लब के निर्वाचन की उद्घोषणा निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजीव ऊबी द्वारा कर दी गई है।

Apr 11, 2025 - 15:28
Apr 11, 2025 - 18:10
 0
निर्वाचन की उद्घोषणा ! रतलाम प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव का हुआ शंखनाद, अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजीव ऊबी 27 अप्रैल को कराएंगे चुनाव
रतलाम प्रेस क्लब

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। रतलाम प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव आगामी 27 अप्रैल 2025 (रविवार) को होंगे। 

रतलाम प्रेस क्लब के सचिव यश शर्मा ने बताया कि साधारण सभा आहूत कर रतलाम प्रेस क्लब के 19 पदो का चुनाव निर्वाचन अधिकारी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजीव उबी कराएंगे। निवार्चन अधिकारी उबी ने बताया कि साधारण सभा में सर्वसम्मति नही बनने पर 27 अप्रैल को ही अध्यक्ष, 3 उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, 2 सहसचिव एवं 11 कार्यकारिणी सदस्यों के सहित 19 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। 

निर्वाचन अधिकारी ऊबी ने एडवोकेट संतोष त्रिपाठी एवं मनीष शर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। जो निर्वाचन की प्रक्रिया में सहयोगी रहेंगे। सचिव यश शर्मा ने बताया साधारण सभा की सूचना संस्था के भवन पर चस्पा करने के अलावा, अधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित करने के साथ समाचार-पत्रों में प्रकाशित कर दी जाएगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।