EXAM ALERT ! उत्कृष्ट तथा मॉडल स्कूलों में प्रवेश लेना है और इसके लिए चयन परीक्षा का इंतजार है तो पढ़ लीजिए यह खबर

आप प्रदेश के मॉडल और उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। देखें और करें परीक्षा की तैयारी।

Apr 20, 2024 - 22:47
 0
EXAM ALERT ! उत्कृष्ट तथा मॉडल स्कूलों में प्रवेश लेना है और इसके लिए चयन परीक्षा का इंतजार है तो पढ़ लीजिए यह खबर
exam alert !

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा उत्कृष्ट एवं मॉडल विद्यालयों में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा की तारीख दो दिन आगे बढ़ा दी है। अब यह परीक्षा 30 अप्रैल को होगी।

उक्त जानकारी उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत ने दी। उन्होंने बताया कि जो पूर्व में परीक्षा 28 अप्रैल को होना थी। यह अब 30 अप्रैल को निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर होगी। संबंधित परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र mpsos की साइट से डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।