नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 15 जनवरी, पुरानी लॉगिन आईडी व पासवर्ड से करें वेरिफाई

छात्रवृत्ति से जुड़े आवेदनों के मामले में नोडल अधिकारी के बारे में ऑनलाइन वेरिफिकेशन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी नियत है।

Jan 15, 2022 - 00:43
 0
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 15 जनवरी, पुरानी लॉगिन आईडी व पासवर्ड से करें वेरिफाई

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के माध्यम से अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना संचालित है। इसके अन्तर्गत जिन शैक्षणिक संस्थाओं का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर संस्था के नोडल अधिकारी का ऑनलाइन वेरिफिकेशन लंबित है वे 15 जनवरी तक वेरिफिकेशन करवा सकते हैं।

अल्पसंख्यक वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण के सहायक संचालक ने बताया संस्था में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के ऑनलाइन आवेदन संस्था स्तर से वेरिफाई करने के उपरांत आखिरी तारीख 15 जनवरी तक संस्था के नोडल अधिकारी की लागिन आई.डी. से आगामी कार्यवाही हेतु ऑनलाइन वेरीफाई (अग्रेषित) किया जाना सुनिश्चित करें।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।