शहर की ये महिलाएं 21 दिसंबर को करेंगी बड़ा काम, शुरू करेंगी अनूठा अभियान, आप भी सहभागिता करें तो होगा रतलाम का नाम

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा मानवता की सेवा के लिए एक बड़ा जन जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है।

Dec 20, 2022 - 23:51
 0
शहर की ये महिलाएं 21 दिसंबर को करेंगी बड़ा काम, शुरू करेंगी अनूठा अभियान, आप भी सहभागिता करें तो होगा रतलाम का नाम
अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु जनजागरूकता अभियान।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रतलाम शाखा ने एक बड़ा अभियान शुरू करने की ठानी है। यह अभियान चिकित्सा विज्ञान के विद्यार्थियों के अनुसंधान में काम आएगा। यही अनुसंधान मानव जाति को बचाने के काम आएगा।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रतलाम शाखा ने देहदान महादान जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 21 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली स्थानीय राम मन्दिर सज्जन मिल रोड से निकलेगी। अध्यक्ष पुष्पा राठी, सचिव आशा उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ललिता सोमानी एवं नेत्रदान, देहदान व अंगदान प्रमुख चेतना गगरानी ने संयुक्त बयान में बताया कि नेत्रदान, देहदान और अंगदान सबसे बड़े दान हैं। ये तीनों ही दान जीवन को बचाने में सहायक हैं। इसे जन आंदोलन बनाने के लिए ही उक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे रतलाम का नाम

पदाधिकारियों का कहना है कि यदि आप को भगवान में भरोसा है तो आप भी अंगदान कीजिए और अभियान सफल बनाने में सहयोग कीजिए। उन्होंने कहा कि अच्छी सोच अच्छा इरादा अंगदान से समाज को फायदा। अगर मृत शरीर दान करेंगे तो चिकित्सा विज्ञान के विद्यार्थी अनुसंधान कर पाएंगे। पदाधिकारियों ने रतलाम शहर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाने व रतलाम का नाम राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की है।

बच्चे भी ले सकेंगे भाग

देहदान जागरूकता रैली में पुरुष, महिला, दसवीं कक्षा से ऊपर के छात्र व छात्राएं भाग ले सकते हैं। मारवाड़ी शाखा का ड्रेस कोड पिंक (गुलाबी रहेगा) है। रैली में शामिल होने के इच्छुक अन्य लोग अपनी रुचि और सुविधा अनुसार अलग रंगों का उपयोग भी कर सकते हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।