ये कैसी दादागिरी ? ‘हम यहां के दादा हैं, रुपए तो देने ही पड़ेंगे…’ रुपए नहीं मिले तो पीट दिया, 3 के विरुद्ध FIR

बाजना पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध एक व्यक्ति का रास्ता रोककर रुपए मांगने और मारपीट का केस दर्ज किया है।

Aug 11, 2025 - 13:43
Aug 11, 2025 - 14:04
 0
ये कैसी दादागिरी ? ‘हम यहां के दादा हैं, रुपए तो देने ही पड़ेंगे…’ रुपए नहीं मिले तो पीट दिया, 3 के विरुद्ध FIR
बाजना में राहजनी और मारपीट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रास्ता रोककर रुपए मांगने और रुपए नहीं मिलने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बाजना पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी राजू पिता नाथू हारी (23) निवासी ग्राम सेमलिया थाना बाजना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजू ने पुलिस को बताया कि वह 9 अगस्त की रात खीरपुर गांव में माही नदी के पुल से गुजर रहा था। तभी आरोपी विजय पिता दलिया निनामा निवासी ग्राम खीरपुर, विनोद पिता कांतू पारगी निवासी खीरपुर व फतिया पिता सडिया डमोर निवासी जाम्बूखादन थाना बाजना ने उसका रास्ता रोक लिया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

फरियादी राजू के अनुसा आरोपियों ने उससे 500 रुपए मांगे। जिसे देने से उसने इनकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने कहा कि, हम यहां के दादा हैं, 500 रुपए तो देने ही पड़ेंगे। उन्होंने फरियादी के साथ मारपीट की और गंदी-गंदी गालियां दी तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 126(2), 115(2), 119(1), 351(3), 3(5), और भादंवि की धारा 341, 327, 323, 506, 34 में प्रकरण दर्ज किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।