आयुष्मान कार्ड बनवाने का कल आखिरी दिन, शेष रहे पात्र हितग्राही उचित मूल्य दुकानों पर सूची में देखें अपना नाम

नगर निगम द्वारा रतलाम शहर के शेष रहे पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए अब सिर्फ दो दिन शेष रहे हैं। कार्ड 31 अगस्त तक बनाए जाएंगे।

Aug 30, 2022 - 00:18
Aug 30, 2022 - 00:19
 0
आयुष्मान कार्ड बनवाने का कल आखिरी दिन, शेष रहे पात्र हितग्राही उचित मूल्य दुकानों पर सूची में देखें अपना नाम
आयुष्मान कार्ड।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर में आयुष्मान कार्ड से वंचित पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भारत ‘‘निरामयम’’ योजना 4.0 के तहत 31 अगस्त तक बनेंगे। कार्ड नगर निगम रतलाम द्वारा बनाए जा रहे हैं। अतः जल्दी करें अब सिर्फ दो दिन ही शेष हैं।

महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, पार्षदों व निगम आयुक्त अभिषेक गेहलोत ने आयुष्मान कार्ड से वंचित पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि अपने नजदीकी राशन की दुकान पर उपस्थित होकर सूची में अपना नाम देखें। नाम मिलने पर वार्डवार नियुक्त कर्मचारियों से संपर्क कर नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन द्वारा संचालित आयुष्मान भारत निरामयम योजना का लाभ लें।

---------------------

आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

...तो परेशान न हों, अपना...

'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

अपनाइये, एक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

क्योंकि,

'जल ही जीवन है'

'Change Your Mind - Change Your Life'

जानने के लिए संपर्क करें

9826809338 या 7470909338 पर

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।