रेल सुविधा फिर से ! पर्यटन स्थल पर घूमने की प्लानिंग करने से पहले पढ़ें यह खबर, आसान हो जाएगी आपकी तलाश और यात्रा

क्या आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं ? अगर हां, तो एक बार यह खबर पढ़ लाएं, शायद आपको अपकी पसंद का डेस्टिनेशन मिल जाए।

Jul 24, 2025 - 01:12
 0
रेल सुविधा फिर से ! पर्यटन स्थल पर घूमने की प्लानिंग करने से पहले पढ़ें यह खबर, आसान हो जाएगी आपकी तलाश और यात्रा
रेल सेवा फिर शुरू।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, घूमने-फिरने के शौकीन हैं और इस मौसम का आनंद लेने के लिए कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लें। यह खबर आपकी तलाश आसान तो करेगी ही, प्रकृति से साक्षात्कार भी कराएगी। ऐसा पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन से संभव होगा।

जी ! हां, आप सही समझे। पातालपानी और कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन फिर शुरू (Tourist destination rail facility resumed) हो रही है। पश्चिम रेलवे ने आप जैसे यात्रियों की माँग पर ही पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 26 जुलाई से प्रति शनिवार एवं रविवार चलेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयरकार C1 व C2 एवं तीन नॉन एसी चेयर कार D1 , D2 व D3 रहेंगे।

150

यह रहे चलने का शेड्यूल

500
200

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा के अनुसार ट्रेन संख्‍या 52965 पातालपानी - कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चलेगी। यह 13.05 बजे कालाकुंड पहुँचेगी। वापसी में ट्रेन संख्‍या 52966 कालाकुंड - पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चलेगी और 16.30 बजे पातालपानी पहुँच जाएगी।

24 जुलाई से बुकिंग शुरू

ट्रेन संख्या 52965/52966 पातालपानी- कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग 24 जुलाई, 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर होगी। इससे घूमने जाने और आने के लिए आपको अलग-अलग टिकट लेने होंगे। एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रुपए 265 है जबकि नॉन एसी चेयर कार में 20 रुपए में सफर कर सकते हैं। ट्रेनों के ठहराव और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।