शासकीय पदों के लिए सीपीसीटी सर्टिफिकेट जरूरी, ई-दक्ष केन्द्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

शसकीय पदों पर कार्य करने के लिए सीपीसीटी का प्रमाण-पत्र होना जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए ई-दक्ष केंद्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Sep 23, 2022 - 12:18
 0
शासकीय पदों के लिए सीपीसीटी सर्टिफिकेट जरूरी, ई-दक्ष केन्द्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासन के शासकीय पदों के लिए सीपीसीटी सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया है। इसके लिए ई-दक्ष केन्द्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। इसमें केन्द्र पर अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा आईटी कौशल एवं टाइपिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

अपर कलेक्टर एम. एल. आर्य ने बताया कि आवेदकों का नामांकन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। आगामी बैच हेतु सीमित स्थान पर पंजीयन प्रारम्भ हो चुका है। इच्छुक आवेदक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सोसायटी रतलाम के नाम से 1 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर ई-दक्ष केन्द्र में जमा कर प्रशिक्षण हेतु नामांकन करवा सकते हैं। प्रशिक्षण की अवधि 45 घंटे की रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए ई-दक्ष केन्द्र जनपद पंचायत परिसर तथा मो.नं. 7415832833-0425916802 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।