मध्य प्रदेश में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, कुमार पुरुषोत्तम उज्जैन और अक्षय कुमार ग्वालियर कलेक्टर बने

मप्र के 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें उज्जैन, ग्वालियर, खरगोन, शिवपुरी आदि जिले शामिल हैं।

Jan 30, 2023 - 00:00
 0
मध्य प्रदेश में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, कुमार पुरुषोत्तम उज्जैन और अक्षय कुमार ग्वालियर कलेक्टर बने
आईएएस अफसरों के तबादले।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 आईएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी आदि जिलों के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को मप्र सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरडीसी) का महाप्रबंधक बनाया गया है। उनके स्थान पर अब खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को भेजा गया है। पुरुषोत्तम इससे पूर्व रतलाम कलेक्टर रहे हैं।

150

500
200

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।