MP म में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, बैतूल, नीमच और उज्जैन SP को हटाया, देखें पूरी लिस्ट

मप्र शासन के गृह विभाग द्वारा 12 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची जारी की गई है। सूची में दतिया एसपी प्रदीप शर्मा शामिल हैं जिन्हें अब उज्जैन की कमान दी गई है, वहीं अनिल कुशवाह जबलपुर के आईजी बनाए गए हैं।

Feb 15, 2024 - 09:18
Feb 15, 2024 - 11:24
 0
MP म में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, बैतूल, नीमच और उज्जैन SP को हटाया, देखें पूरी लिस्ट
12 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने 12 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। प्रदेश के बैतूल, उज्जैन, नीमच के एसपी को भी हटाया गया है। यहां नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

जानकारी के अनुसार जिन 12 आईएएस अधिकारियों की सूची जारी की गई है उज्जैन एसपी सचिन शर्मा भी शामिल हैं। उज्जैन एसपी शर्मा को दिल्ली में मप्र भवन का अतिरिक्त आवासीय आयुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार नीमच एसपी अमित तोलानी को हटा कर रतलाम जिले में पदस्थ किया गया है। उन्होंने 24वीं वाहिनी विसबल जावरा का सेनानी बनाया गया है। आईपीएस शर्मा के दिल्ली पदस्थ होने से रिक्त हुए उज्जैन एसपी के पद पर प्रदीप शर्मा पदस्थ किए गए हैं। बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी को भी हटा कर नई पदस्थापना की गई है। अन्य प्रमुख नामों में अनिल सिंह कुशवाह शामिल हैं जिन्हें जबलपुर रेंज का आईजी पदस्थ किया गया है।

150

500
200

 

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।