मप्र के राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों के तबादले, शासन ने तत्काल प्रभाव से किया कार्यमुक्त ताकि टालमटोल न कर सकें नई जगह जाने में

मप्र के राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों की तबादला सूची शासन ने जारी की है। स्थानांतरित अधिकारी नई जगह जाने से टालमटोल नहीं कर सकें इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त कर दिया गया है।

May 5, 2022 - 12:20
 0
मप्र के राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों के तबादले, शासन ने तत्काल प्रभाव से किया कार्यमुक्त ताकि टालमटोल न कर सकें नई जगह जाने में
एसडीएम का तबादला।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र शासन केसामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सात राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन ने सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त भी कर दिया है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार नरेंद्र नाथ पांडेय को शाजापुर का संयुक्त कलेक्टर बनाय गया है। पांडेय वर्तमान में भू-अर्जन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण इंदौर के रूप में पदस्थ थे। इसी प्रकार रतलाम के संयुक्त कलेक्टर राजेश कुमार शुक्ला को सिंगरौली का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।