नियुक्ति/मनोनयन : वेणु हरिवंश शर्मा रतलाम कांग्रेस सेवादल महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रदेश में महिला विंग की नौ जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। रतलाम शहर की जिम्मेदारी वेणु हरिवंश शर्मा को दी गई है।

Jun 1, 2023 - 00:55
 0
नियुक्ति/मनोनयन : वेणु हरिवंश शर्मा रतलाम कांग्रेस सेवादल महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त
वेणु हरिवंश शर्मा, जिला (शहर) अध्यक्ष, महिला विंग- कांग्रेस सेवादल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें दो प्रदेश संयुक्त सचिव एवं नौ जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। रतलाम शहर के लिए महिला विंग की अध्यक्ष वेणु हरिवंश शर्मा बनाई गई हैं।

वेणु शर्मा पिछले काफी समय से रतलाम ग्रामीण  महिला कांग्रेस से जुड़ी होकर अभी जिला उपाध्यक्ष पद पर काबिज हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अब वेणु शर्मा को सेवादल की महिला विंग का रतलाम शहर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। सुश्री शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक देसाई, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी एवं रतलाम के पूर्व पार्षद वरिष्ठ कांग्रेस नेता रजनीकांत व्यास के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।