महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया रतलाम पहुंची, कलेक्टर लाक्षाकार एवं महिला बाल विकास अधिकारी सिन्हा ने किया स्वागत

रतलाम आगमन पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया का कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों और नेताओं ने स्वागत किया।

Jan 29, 2024 - 20:15
 0
महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया रतलाम पहुंची, कलेक्टर लाक्षाकार एवं महिला बाल विकास अधिकारी सिन्हा ने किया स्वागत
रतलाम में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के साथ कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम प्रदेश की महिला बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया सोमवार को रतलाम पहुंचीं। उनका स्थानीय सर्किट हाउस पर स्वागत और अभिनंदन किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया का स्वागत करने के लिए कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने मंत्री भूरिया का स्वागत-अभिनंदन किया। मंत्री का स्वागत करने वालों में महिला बाल विकास विभाग अधिकारी रजनीश सिन्हा, आर. के. मिश्रा एवं  अंकिता पंड्या आदि भी शामिल हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।