भाजपा नेता के बेटे सहित 48 गुंडे-बदमाशों को कलेक्टर ने दिखाया जिले से बाहर का रास्ता, एक साल तक नहीं कर सकेंगे प्रवेश

रतलाम जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने 48 लोगों को जिलाबदर किया है। सभी आदतन अपराधी हैं।

Mar 12, 2023 - 01:24
Mar 12, 2023 - 01:25
 0
भाजपा नेता के बेटे सहित 48 गुंडे-बदमाशों को कलेक्टर ने दिखाया जिले से बाहर का रास्ता, एक साल तक नहीं कर सकेंगे प्रवेश
48 बदमाश एवं अपराधी जिलाबदर।

हिंसक गतिविधियों को हतोत्साहित करने के लिए की जिलाबदर की कार्रवाई, 24 घंटे में जिला छोड़ने के दिए आदेश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में हिंसक गतिविधियों को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बड़ी कार्रवाई की गई है। भाजपा नेता मधु पटेल के बेटे पवन सहित 40 आदतन अपराधियों को उन्होंने जिला बदर करने का आदेश सुनाया है। सभी को 24 घंटे के भीतर जिला छोड़ने के आदेश दिए हैं।

 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सूर्यवंशी ने जिले में लोक शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, आपराधिक कृत्यों को रोकने, हिंसक गतिविधियों को हतोत्साहित करने की दृष्टि से जिले के 48 आरोपियों को जिलाबदर कर दिया है। सभी को आगामी एक वर्ष तक रतलाम जिले की राजस्व सीमाओं समीपवर्ती जिले उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ तथा मंदसौर की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं।

इन्हें किया जिला बदर

चिंटू उर्फ चेतन निवासी लोहार रोड, सोनू राठौड़ निवासी गौशाला रोड, रणजीतसिंह राठौर निवासी कालिका माता मंदिर के पास, राजकुमा भाभर निवासी ग्राम भीलखेड़ी, जावेद खान पठान निवासी शैरानीपुरा, खाजू फकीर निवासी फकीर मोहल्ला आलोट, फजलू उर्फ अली हसनन निवासी ग्राम हसनपालिया, मुकेश कटारा निवासी ग्राम केसरपुरा, राज उर्फ राजवीर गोसर निवासी आरपीएफ कॉलोनी रतलाम, प्रकाश गायरी निवासी ग्राम बडावदी, इमरान खान निवासी ग्राम चिकलाना, गुड्डू उर्फ इकबार खान पठान निवासी हाथीखाना जावरा, अजय उर्फ अज्जू बरगुंडा निवासी बरगुंडों का वास, हंसराजसिंह उर्फ हनी राठौर निवासी ग्राम गोठडा, युनूस पठान निवासी ग्रामा परवलिया, अब्बु उर्फ अबरा मेवाती निवासी ग्राम नागेश्वरर रोड मेवातीपुरा आलोट शामिल हैं।

इसी तरह बालाराम कुमावत निवासी ग्राम जडवासा, जीवन खरा निवासी ग्राम सकरावदा, शुभम् पोरवाल निवासी सैनिक कालोनी रतलाम, मोहसीन उर्फ मोसीन लखेरा निवासी खजूरी देवडा आलोट, समीर पिता मेहमूद शैख निवासी खुदवाडी मोहल्ला आलोट, कृष्णपालसिंह राजपूत निवासी ग्राम कालूखेडा,  मोईन खान निवासी ग्राम उमटपालिया, अमजद उर्फ डकैत निवासी अशोक नगर रतलाम, माजिद खान निवासी ग्राम चिकलाना, सोनू पति सुभाष निवासी कायस्थ मोहल्ला आलोट, विशाल ब्राह्मण निवासी ग्राम भीम आलोट, लालसिंह राजपूत निवासी ग्राम दूधिया आलोट, मदनसिंह देवडा निवासी ग्राम खजूरी देवडा आलोट, सलमान पठान निवासी ग्राम कोठडी थाना अरनोद हालमुकाम जावरा, मोहित उर्फ बाबू पड़ियार निवासी खटीक मोहल्ला रतलाम, दीपक चौहान निवासी रुण्डीडेरा ढोढर शामिल हैं।

इसी तरह पवन परमार निवासी ज्योति नगर रतलाम, इरफान निवासी मोमिनपुरा रतलाम, मुकेश नाथ ग्राम जेठाना कालूखेड़ा, दिनेश उर्फ गजक कोठारी निवासी सिलावटों का वास रतलाम, पवन टांक निवासी हरिरजन बस्ती लक्कड़पीठा रतलाम, पंकज पाटीदार निवासी ग्राम शेरपुर पिपलौदा, छोटू उर्फ वाजिद मेवाती निवासी हनुमान रुण्डी रतलाम, आकाश गवली निवासी गवली मोहल्ला रतलाम, इरफान उर्फ पिस्टल निवासी हरमाला रोड रतलाम, नारायण बलाई निवासी ग्राम बरखेड़ाखुर्द, रणजीतसिंह उर्फ टमा निवासी ग्राम नयापुरा, संतोष मचार निवासी ग्राम पाटड़ी रामपुरिया, रणसिंह सोंधिया निवासी ग्राम भोजाखेडी आलोट, इसरार उर्फ उकड़ी निवासी कसाई मण्डी शेरानीपुरा रतलाम, पवन पटेल निवासी पटेल कॉलोनी रतलाम तथा राजू कंजर ग्राम उखेड़िया शामिल है।

जिलाबदर बदमाशों और गुंडों की सूची

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।