अमिताभ मंडलोई रतलाम शहर कांग्रेस के पर्यवेक्षक और कुसुम चाहर मप्र महिला कांग्रेस की सहसचिव नियुक्त
कांग्रेस में दो लोगों की नियुक्तियां हुई हैं। अमिताभ मंडलोई को रतलाम शहर कांग्रेस का पर्यवेक्षकतो रतलाम की कुसुम चाहर मप्र महिला कांग्रेस की सहसचिव नियुक्त की गई हैं।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कांग्रेस में दो पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एक को रतलाम शहर कांग्रेस का पर्यवेक्षक बनाया गया है तो दूसरे को मप्र महिला कांग्रेस का सह सचिव बनाया गया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने रतलाम जिला शहर कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक गतिविधियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अमिताभ मंडलोई को प्रभारी नियुक्त किया है। मंडलोई शीघ्र रतलाम आकर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर मार्गदर्शन देंगे।
📌 हमें गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो करें |
