रतलाम के अश्विनी शर्मा बने MPMSRU के प्रदेश उपाध्यक्ष, सागर में हुए 41वें सम्मेलन में हुआ निर्वाचन

सागर में हुए MPMSRU के प्रादेशिक सम्मेलन में प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। इसमे रतलाम के अश्विनी शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए।

Jan 15, 2024 - 23:02
Jan 16, 2024 - 00:58
 0
रतलाम के अश्विनी शर्मा बने MPMSRU के प्रदेश उपाध्यक्ष, सागर में हुए 41वें सम्मेलन में हुआ निर्वाचन
अश्विनी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष- MPMSRU

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंजेंटेटिव यूनियन (MPMSRU) का 41वां प्रादेशिक सम्मलेन सागर में संपन्न हुआ। इसमें रतलाम के अश्विनी शर्मा प्रादेश उपाध्यक्ष और जीएस रावत कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

यूनियन के अभिषेक जैन ने बताया सम्मेलन के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के निर्वाचन भी संपन्न हुए। इसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह तोमर (सतना) एवं महासचिव अनुराग सक्सेना (भोपाल) चुने गए। रतलाम के अश्विनी शर्मा को उपाध्यक्ष एवं जी. एस. रावत को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। यह निर्विरोध चुनी गई कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष रहेगा। सम्मेलन में दवा कंपनियों से आवश्यक दवाओं को जीएसटी मुक्त करने, दवा कंपनियों द्वारा श्रम संहिताओं का उलंघन करने पर उचित कार्यवाही करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में रतलाम से निखिल मिश्र, प्रदीप यादव, जीएस रावत, अभिषेक जैन, विनय सिंह ने आदि ने शिरकत की।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।