बड़े-बड़े ठाकुर-आकुर की महिलाओं को हाथ पकड़ के घरों से बाहर निकालो, उनसे कमाम कराओ, तब समानता आएगी : मंत्री बिसाहूलाल

पिछले साल कांग्रेस का साथ छोड़कर आए व शिवराज सिंह सरकार के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने ठाकुरों की महिलाओं और सवर्णों को लेकर विवादित बयान दिया है। इससे प्रदेश का राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने आड़े हाथ लिया है।

Nov 26, 2021 - 13:54
Nov 26, 2021 - 15:05
 0
बड़े-बड़े ठाकुर-आकुर की महिलाओं को हाथ पकड़ के घरों से बाहर निकालो, उनसे कमाम कराओ, तब समानता आएगी : मंत्री बिसाहूलाल
बिसाहूलाल सिंह, मंत्री- मप्र

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Minister Bisahulal Singh) ने समाज में समानता लाने के लिए विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि बड़े-बड़े ठाकुर-आकुर की महिलाओं को हाथ पकड़ कर घरों से बाहर निकालो। उनसे काम कराओ। तभी समानता आएगी।

उच्च वर्ग को लेकर दिए बयान से विवादों में घिरे बिसाहूलाल सिंह शिवराज सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं। वे अनूपुर के ग्राम फुनगा में सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसदौरान उन्होंने समाज में समानता लाने की बात कही।

'ठाकुर-ठकार महिलाओं को कोठरी में बंद रखते हैं'

मंत्री सिंह ने कहा कि ‘ठाकुर-ठकार लोग महिलाओं को कोठरी में बंद रखते हैं। उनको भी घर से खींचकर बाहर निकालें और काम कराएं तभी समानता आएगी। ठाकुर लोग अपने घर की महिलाओं को बाहर नहीं निकलने देते। ये जो बड़े-बड़े ठाकुर-आकुर हैं न, उनकी भी महिलाओं को पकड़कर घर से निकालकर उनको भी समाज के साथ काम कराओ, तभी समानता आएगी। बिसाहूलाल ने कहा कि हम यहां भाषण देंगे और करेंगे कुछ नहीं तो महिलाएं कैसे आगे बढ़ेंगी।'

समाजों को रोज अपमानित करने का शुरू कर दिया काम- सलूजा

मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने मंत्री बिसाहूलाल के विवादित बयान के वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने कहा है कि लगता है कि भाजपा ने राजपूत समाज,सिंधी समाज, ब्राह्मण-बनिया समाज के रोज़ अपमान का काम शुरू कर दिया है। रामेश्वर शर्मा के बाद अब मंत्री बिसाहूलाल सिंह राजपूत समाज की महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इसके पहले मुरलीधर राव बनिया और ब्राह्मण समाज का अपमान कर चुके है।

देखें मंत्री बिसाहूलाल का बयान और नरेंद्र सलूजा का ट्वीट... भाजपा ने राजपूत समाज,सिंधी समाज,ब्राह्मण-बनिया समाज के रोज़ अपमान का काम शुरू कर दिया है- नरेंद्र सलूजा

मामले में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी ट्वीट कर आपत्ति जताई है और मंत्री को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा है कि आप हाथ पकड़कर घर से निकालने की बात करते हो, इतिहास गवाह है हमनें आँख उठाने वालों को माफ़ नहीं किया है। जमीर नीलामी में पाये पैसे ने मंत्री जी का दिमाग ख़राब कर दिया है।

देखें जयवर्धन सिंह का ट्वीट... हमने आंख उठाने वालों को माफ नहीं किया है- जयवर्धन सिंह

विवादों से पुराना नाता है बिसाहूलाल सिंह
बिसाहूलाल सिंह का विवादों से पुराना नाता है। वे अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले महंगाई के संबंध में भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने लोगों को गुणा-भाग भी समझाया था। उनका कहना था कि इससे किसानों को फायदा हो रहा है इसलिए महंगाई को स्वीकार करें।

2020 से पहले थे कांग्रेस में, उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी को ‘रखैल’ कहा
2020 से पहले तक कांग्रेस में रहे बिसाहूलाल वरिष्ठ विधायक होने के बाद भी मंत्री नहीं बन सके। इसलिए ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और उपचुनाव में जीतते ही भाजपा की शिवराज सरकार में मंत्री बन गए। सिंह ने उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह के लिए कहा था कि उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी की जानकारी छिपाई है। वह उनकी 'रखैल' है। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। बिसाहूलाल
उपचुनाव में वोटरों को नोट बांटते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसकी कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

यह भी देखें... भाजपा विधायक मालवीय के बिगड़े बोल, कहा- CM शिवराज ने मप्र को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।