कर्मचारी एकता ! अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन, जानिए- किन मांगों को लेकर लामबंद हुए अधिकारी-कर्मचारी

अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम 51 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। आंदोलन का अगला चरण 24 जनवरी को होगा।

कर्मचारी एकता ! अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन, जानिए- किन मांगों को लेकर लामबंद हुए अधिकारी-कर्मचारी
ज्ञापन का वाचन करतीं अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की जिला अध्यक्ष आराधना निगूढ़ेकर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन गुरुवार को एसडीएम अनिल भाना को सौंपा। 51 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए लामबंद हुए अधिकारियों-कर्मचारियों ने एकता के नारे भी बुलंद किए।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान के तहत दिए गए ज्ञापन का वाचन जिला अध्यक्ष आराधना निगूढ़ेकर ने किया। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के संरक्षक दीपक सुराना, समन्वयक चंद्रसेन भोसले, घटक संगठनों के जिला अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर, सर्वेश माथुर, चरणसिंह चौधरी, शरद शुक्ला, दीपक छपरी, आर. एन. केरावत, सुनील धन्दोरे, सुशील शुक्ला, सुरेश जोशी, अभिषेक दुबे, मनीष गोयल, सुनील कुमार गौड़, जुल्फिकार अली, कीर्ति कुमार शर्मा, भूरसिंह डामोर, प्रदीप योगी, मोहन सिंह सोलंकी, अब्दुल मजीद, मनोज जैन, सुनील वर्मा, मनीष गोयल, शैलेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

24 जनवरी को भी दिया जाएगा ज्ञापन

मोर्चा के अनुसार आंदोलन का दूसरा चरण 24 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री, आलोट, जावरा, सैलाना तथा रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के विधायकों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

ये है अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की मांगें