रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क सहायक सुभाषचन्‍द्र एन. सेवानिवृत्त, 40 वर्ष की रेल सेवा के बाद शुरू हुई जीवन की नई पारी

रतलाम रेल मंडल के इंदौर स्थित जनसंपर्क कार्यलय के सहायक सुभाषचन्द्र एन. को विभाग द्वारा सेवानिवृत्ति दी गई। वे 40 साल तक रेलवे की सेवा में रहे।

Aug 1, 2024 - 20:26
Aug 1, 2024 - 23:18
 0
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क सहायक सुभाषचन्‍द्र एन. सेवानिवृत्त, 40 वर्ष की रेल सेवा के बाद शुरू हुई जीवन की नई पारी
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क सहायक सुभाषचन्द्र एन. 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क सहायक सुभाषचंद्र एन. 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। वे 40 वर्ष तक रेलवे की सेवा में रहे।

सुभाषचन्द्र एन. रतलाम रेल मंडल के इंदौर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत थे। सुभाष 20 वर्ष की उम्र में 1984 में रेल सेवा में आए थे। वर्ष 1992 में जनसंपर्क कार्यालय में पदस्‍थ हुए तब से सेवानिवृत्‍त होने तक लगभग 32 वर्ष इंदौर में ही पदस्थ रहे। मृदुभाषी एवं सरल स्‍वाभाव के धनी सुभाष के जनसंपर्क कार्यालय में आने वाले स्‍थानीय पत्रकारों से भी काफी मधुर संबंध रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।