रतलाम कलेक्टर ने 31 गुंडों और बदमाशों को कर दिया जिलाबदर, 24 घंटे में रतलाम छोड़ने का दिया आदेश

रतलाम जिले के 31 बदमाशों और गुंडों को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिलाबदर किया गया है। ये एक साल तक रतलाम जिले में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

Feb 16, 2023 - 23:20
 0
रतलाम कलेक्टर ने 31 गुंडों और बदमाशों को कर दिया जिलाबदर, 24 घंटे में रतलाम छोड़ने का दिया आदेश
31 गुंडे-बदमाश जिलाबदर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में लोक शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, आपराधिक कृत्यों को रोकने, हिंसक गतिविधियों को हतोत्साहित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने जिले के 31 गुंडों-बदमाशों को जिलाबदर कर दिया है। सभी को 24 घंटे के भीतर रतलाम छोडने का आदेश दिया है। ये सभी को एक वर्ष तक रतलाम जिले की राजस्व सीमाओं समीपवर्ती जिले उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ तथा मंदसौर की राजस्व सीमाओं से बाहर रहना होगा।

इन्हें किया जिलाबदर

पवन उर्फ पप्पू तेली निवासी मराठों का वास, संदीप राठौर उर्फ लाला चॉकलेट निवासी कल्याण नगर, विष्णु उर्फ काला निवासी हरिजन बस्ती लक्कडपीठा, अब्दुल जर्रार उर्फ जर्रा कुरैशी निवासी कसाई मण्डी, एजाज कुरैशी निवासी कुरैशी मण्डी, संजय उर्फ टीनू उर्फ दबर उर्फ नेपाली निवासी पीएनटी कॉलोनी, रवि टटावत निवासी पीएनटी कॉलोनी, इमरान उर्फ इमू निवासी विरियाखेडी रतलाम, लोकेन्द्रसिंह निवासी पाताखेड़ी जावरा, राजेश उर्फ भट्टा निवासी पिपलौदा, गजेन्द्रसिंह उर्फ गज्जू निवासी ग्राम हतनारा, समरथ बागरी निवासी पिपलौदा, मनोज उर्फ मिट्टू बांछड़ा निवासी रुण्डी डेरा ढोढर, सुरेश परमार निवासी नई आबादी पिपलौदी, शमीउल्ला खान पठान निवासी ग्राम परवलिया, मिट्ठुसिंह निवासी भूतिया ताल, श्रवणसिंह राजपूत निवासी ग्राम नेगरुन, कुलदीपसिंह सौंधिया निवासी ग्राम काजाखेड़ी, किशन निवासी ग्राम भुवानीपाडा, वकील बंजारा निवासी ग्राम आमलीपाडा, मेहरबानसिंह तथा विरमसिंह गुर्जर निवासी ग्राम बायडी शिवगढ, अर्जुन उर्फ गोमा बोरिया निवासी रावटी, बंटी उर्फ छोगालाल निवासी रावटी, सन्नी बामनिया निवासी सैलाना, लालू ग्राम महुड़ीपाडा, शहजाद उर्फ मामू निवासी जावरा, नौशाद उर्फ हनुमान निवासी जावरा, रूपचंद पोरवाल निवासी ग्राम मावता, करमचंद मईड़ा निवासी अलकाखेडा बाजना तथा भरतलाल धाकड निवासी शेरपुरखुर्द आलोट शामिल हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।