नमो ग्रुप फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को भाजपा में मिले महत्वपूर्ण पद और प्रभार, ग्रुप ने भाजपा के जिला पदाधिकारियों के प्रति ज्ञापित की कृतज्ञता

भाजपा द्वारा बनाए गए पदाधिकारियों में नमो ग्रुप फाउंडेशन के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हैं। इसके लिए ग्रुप की ओर से समारोह आयोजित कर भाजपा पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

नमो ग्रुप फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को भाजपा में मिले महत्वपूर्ण पद और प्रभार, ग्रुप ने भाजपा के जिला पदाधिकारियों के प्रति ज्ञापित की कृतज्ञता
भाजपा में पदाधिकारी बनाने पर पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत करते नमो ग्रुप केपदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नमो ग्रुप फाउंडेशन के कई कार्यकर्ताओं को भाजपा में पद एवं प्रभारों से नवाजा गया है। यह  एक लक्ष्य, एक उद्देश्य और एक जैसे मनोभावों के सम्मिश्रण का अनोखा संयोग है। इस मौके पर ग्रुप द्वारा पार्टी के पदाधिकारियों का समोरोहपूर्वक सम्मान किया गया।
नमो ग्रुप फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या अनीता कटारिया, नमो ग्रुप के प्रदेश मंत्री गोपाल सोनी, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, नगर अध्यक्ष कमलेश जोशी एवं महिला जिला अध्यक्ष कुसुम सोलंकी मंचासीन रहे।
नमो ग्रुप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ततपश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीत कटारिया, महिला जिला उपाध्यक्ष सपना दुबे, महिला जिला उपाध्यक्ष भारती पाटीदार, महिला जिला महामंत्री अनीता पाहुजा, महिला जिला मंत्री सरिता लोढ़ा, आशा भाटी व जीवन ज्योति, महिला जिला सह-कोषाध्यक्ष कुसुम सोलंकी, महिला जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा उपाध्याय, आम्बेडकर मण्डल महिला अध्यक्ष रेखा गौतम, सूरजमल जैन मण्डल महिला अध्यक्ष सविता मेहता, अध्यक्ष आम्बेडकर मण्डल पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सुनील पाल एवं श्याम मारू शामिल हैं। सभी ने उन्हें पद दिए जाने के लिए अतिथियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और पार्टी के प्रति समर्पण भाव रखने का मंत्र दिया। उन्होंने नमो ग्रुप के कार्यों की प्रशंसा की। अनीता कटारिया ने नमो ग्रुप अध्यक्ष अशोक गुर्जर एवं नगर अध्यक्ष कमलेश जोशी के नेतृत्व में किए जा रहे साहसिक कार्यों का उल्लेखित किया।

ये रहे मौजूद

नमो ग्रुप के अशोक गुर्जर, कमलेश जोशी, विश्वनाथ शर्मा, महिपाल सिंह देवड़ा, मुकेश परमार, सुनील जोशी, श्रीकांत जैन, संतोष बैरागी, राजेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. सत्येन्द्र तिवारी, रंजीत सिंह दरबार, ललित, आशीष, प्रमोद पांडेय, रवि प्रजापत, श्रीकांत डोशी, ग्रुप की महिला जिला प्रभारी आशा कनोजिया, प्रतिभा आप्टे, दीप्ति श्रीवास्तव, रीना पाल आदि। संचालन जिला प्रवक्ता सुनील निरंजनी ने किया। आभार नगर अध्यक्ष कमलेश जोशी ने माना।