एडमिशन अलर्ट : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 25 जून तक कर सकते हैं आवेदन, शुरू हो चुका है रजिस्ट्रेशन, जानिए किन ट्रेड में होंगे प्रवेश

रतलाम जिले के आलोट में स्थित आईटीआई में प्रवेश लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लि एही है। आवेदन 25 जून तक किए जा सकते हैं।

Jun 13, 2023 - 22:02
Jun 13, 2023 - 22:11
 0
एडमिशन अलर्ट : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 25 जून तक कर सकते हैं आवेदन, शुरू हो चुका है रजिस्ट्रेशन, जानिए किन ट्रेड में होंगे प्रवेश
एडमिशन अलर्ट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  कौशल विकास विभाग अन्तर्गत म.प्र. की समस्त आईटीआई में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीयन प्रारम्भ हो गए हैं। आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 25 जून तक कियोस्क के माध्यम से या स्वयं पोर्टल पर फाम भरकर च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं।

आईटीआई में प्रवेश हेतु विद्युतकार, फीटर, वेल्डर, कोपा, मैकेनिक डीजल एवं सर्वेयर आदि व्यवसाय में प्रवेश लिया जा सकता है। पंजीयन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं तथा 25 जून तक इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन एवं उसमें सुधार करवा सकते हैं।

रतलाम आईटीआई के प्राचार्य यू. पी. अहिरवार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन, प्रवेश विवरणिका, प्रवेश चक्र एवं अन्य समस्त जानकारी इंटरनेट के माध्यम से, अपने स्तर से अथवा आनलाईन सहायता केन्द्रों से अथवा शासकीय आईटीआई रतलाम से प्राप्त की जा सकती है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।