अनुज पोरवाल स्मृति जिला स्तरीय कराते चैंपियनशिप 2023-24 आज, डिफेंस कराते प्रशिक्षण संस्थान करेगा आयोजन, 200 खिलाड़ी होंगे शामिल

रतलाम में अनुज पोरवाल स्मृति जिला स्तरीय कराते चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन 27 अगस्त को होगा। इसमें 200 खिलाड़ी शामिल होंगे।

Aug 27, 2023 - 10:48
 0
अनुज पोरवाल स्मृति जिला स्तरीय कराते चैंपियनशिप 2023-24 आज, डिफेंस कराते प्रशिक्षण संस्थान करेगा आयोजन, 200 खिलाड़ी होंगे शामिल
अनुज पोरवाल स्मृति जिला स्तरीय कराते चैंपियनशिप 2023-24

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य रहे छात्र नेता अनुज पोरवाल की स्मृति में जिला स्तरीय कराते चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 27 अगस्त को होगा।

यह जानकारी डिफेंस कराते प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जयेश राठौर एवं सचिव शुभम तालोदिया ने दी। पदाधिकारीद्वय ने बताया 27 अगस्त को राठौर धर्मशाला डोंगरानगर में आयोजन डिफेंस कराते  प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया जाएगा। संस्थान मप्र कराते एसोसिएशन और रतलाम जिला कराते एसोसिएशन से संबद्ध होकर प्रशिक्षण देने का काम कर रहा है।

पदाधिकारियों के अनुसार स्पर्धा में बालक-बालिका के अलग-अलग वर्ग में मुकाबले होंगे। प्रत्येक में मिनी, जूनियर, सीनियर वर्ग के लगभग 200 खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र से प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।