भाजपा की कामकाजी बैठक : देश के सच्चे सपूत और देशभक्त थे अटल- मनोज शर्मा

भाजपा द्वारा अटल बिहारी वाजयपेजी का जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशालन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 26 को वीर बाल दिवस मनेगा।

Dec 23, 2024 - 10:54
 0
भाजपा की कामकाजी बैठक : देश के सच्चे सपूत और देशभक्त थे अटल- मनोज शर्मा
भाजपा के दीनदयाल मंडल की कामकाजी बैठक में उपस्थिति पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल की कामकाजी बैठक रविवार को पैलेस रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय पस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ने की। बैठक में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस एवं 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की तैयारियों पर चर्चा हुई।

मंडल प्रभारी जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने बैठक में कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी सच्चे सपूत व देश भक्त थे। उनका विरोधी भी सम्मान करते थे। इनकी जयंती पर भाजपा प्रतिवर्ष सुशासन दिवस मनाती आ रही है। इस वर्ष की सुशासन दिवस पर बूथ स्तर से जिला स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित होगे। 26 दिसंबर को इसी तरह वीर बाल दिवस मनाया जाएगा।

बैठक के आरंभ में मंडल अध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट एवं कार्यक्रम प्रभारी नितिन तिवारी मंचासीन रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।