नेता जी के बिगड़े बोल ! BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार ने DM के लिए कह दी ऐसी बात, कि वीडियो हो गया वायरल

मप्र के सैलाना से BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार का रतलाम के कलेक्टर के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने उनके कलेक्टर बनने पर भी सवाल उठाया है।

Dec 9, 2024 - 22:07
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने जिले के कलेक्टर सह जिला दंडाधिकारी के लिए आपत्तिजनक बात कह दी है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का बताया जा रहा है। 

विधायक डोडियार बांसवाड़ा के एक चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए रतलाम कलेक्टर के लिए सार्वजनिक मंच से की टिप्पणी की हैं। उन्होंने रतलाम डीएम द्वारा कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय में धरना, आंदोलन, प्रदर्शन और ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लेकर लगाए प्रतिबंध के साथ ही उनके जाति प्रमाण पत्र पर भी सवाल उठाया है। विधायक डोडियार ने उनके कलेक्टर बनने पर भी उंगली उठाई है। वे इससे पहले सरकार के खिलाफ कई बार आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं।  

150

11 दिसंबर कोक आंदोलन का किया है ऐलान 

500
200

बता दें कि 11 दिसंबर को उन्होंने रतलाम में जनआंदोलन और कलेक्टर कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। इसके लिए वे जनजातीय समाज को एकजुट कर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। वे यह आंदोलन पिछले दिनों जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर सी. पी. एस. सिंह और उनके विरुद्ध हुए विवाद के बाद उनके विरुद्ध गैरजमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज किए जाने से नाराज हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।