झांसी रेल मंडल के भारत स्काउट एवं गाइड ने लगाया नववर्ष मेला-2023, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने लिया खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद

झांसी रेल मंडल में स्काउड एंड गाइड द्वारा नव वर्ष मेले का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने विभिन्न खेल और खानपान की स्टॉल सजाई।

Jan 15, 2023 - 23:56
Jan 16, 2023 - 00:54
 0
झांसी रेल मंडल के भारत स्काउट एवं गाइड ने लगाया नववर्ष मेला-2023, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने लिया खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद
नव वर्ष मेले में लगी स्टॉलों का अवलोकन करते मंडल वित्त प्रबंधक मनोज कुमार सिंह।

एसीएन टाइम्स @ झांसी । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा नव वर्ष मेला 2023 का आयोजन किया गया। आयोजन जिला प्रशिक्षण केंद्र पश्चिम रेलवे कॉलोनी झाँसी में हुआ। मुख्य अतिथि मंडल वित्त प्रबंधक एवं सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) मनोज कुमार सिंह थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) संजय चतुर्वेदी  एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) उत्तर प्रदेश  पूनम संधू रहे।

अतिथियों ने स्काउट एवं गाइड की जनक वेडन पावेल के चित्र पर माल्यर्पण कर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित किया। मेले में विभिन्न प्रकार के खेलों एवं विभिन्न खानपान के स्टॉल लगाए गए। इनका आनंद मुख्य अतिथि, रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने लियाI आयोजन में संस्था के कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर व गाइडर सहित 80 सदस्यों ने भाग लिया। 

ये रहे मौजूद

आयोजन में जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) शशि व्यास, जिला सचिव विवेक पुरवार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) के. के. कुशवाहा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) नीतू श्रीवास्तव, जिला प्रशिक्षण सलाहकार (रोवर) निर्मल सिंह, जिला प्रशिक्षण सलाहकार (कब) दिलीप बोरकर, जिला कोषाध्यक्ष मनीष बाजपेयी, सहायक जिला सचिव आशीष श्रीवास्तव, रवि पटेरिया, पंकज देवधर, अभिषेक कुशवाहा, अनीता वर्मा, बी. के. उपाध्याय, रेखा उपाध्याय, शैलेन्द्र दुबे, सिद्धार्थ सहरिया, रवीश शर्मा, अजय प्रताप, नेहा माहौर, नीरज त्रिपाठी, उमेश वर्मा, मनीष वर्मा, वसीम अहमद, अरविन्द कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, लोकेश मीना आदि उपस्थित रहेI

Manish Kumar Shukla दो दशक से भी ज्यादा समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय। अमर उजाला, बीपीएन टाइम्स, दैनिक आज, कृषक वंदना आदि समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं में सेवाएं देते हुए लोक कल्याणकारी पत्रकारिता करते हुए समाज, शासन व प्रशासन के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। बतौर अभिभाषक/अधिवक्ता न्यायिक मामलों में जनता की सेवा और उनके हित रक्षण के लिए जनसमस्याओं के निस्तारण और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत। विद्यालय संचालन और अध्यापन का पूर्व अनुभव।