विधायक चेतन्य काश्यप का प्रचंड जीत पर पार्षद दल ने किया अभिनंदन, काश्यप बोले- हमारा दायित्व बढ़ा, सभी जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभाएं

रतलाम के भाजपा पार्षद दल ने विधायक चेतन्य काश्यप का 60 हजार से अधिक मतों से मिली प्रचंड जीत पर अभिनंदन किया।

Dec 15, 2023 - 19:57
 0
विधायक चेतन्य काश्यप का प्रचंड जीत पर पार्षद दल ने किया अभिनंदन, काश्यप बोले- हमारा दायित्व बढ़ा, सभी जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभाएं
विस चुनाव में प्रचंड जीत प्राप्त करने पर विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन करते महापौर प्रहलाद पटेल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप का प्रचंड जीत पर पार्षद दल ने शुक्रवार को अभिनंदन किया। पार्षद दल महापौर प्रहलाद पटेल एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के नेतृत्व में अभिनंदन करने पहुंचा था।

150

अभिनंदन के दौरान काश्यप ने कहा कि 60,708 मतों की जीत से हमारा दायित्व और बढ़ गया है। इसका निर्वहन करने में सभी जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभाएं। अभिनंदन करने वाले पार्षदों में भगत सिंह भदौरिया, हितेश कामरेड, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र रांका, परमानन्द योगी, मनोहरलाल राजू सोनी, रणजीत टांक, रत्नदीप सिंह राठौर, बलराम भट्ट, अनिता कटारा, अनिता जयेश वसावा, शबाना खान, उमा डोई, निशा पवन सोमानी, प्रीति संजय कसेरा आदि शामिल रहे। संचालन हेमन्त राहोरी ने किया। आभार नेता पक्ष भदौरिया ने माना।

500
200

ये रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री के अलावा आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेंद्रसिंह सिसौदिया, मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, विनोद यादव, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा सहित पार्टी पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।