भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान शुरू, विधायक काश्यप ने जनसंपर्क कर किया जनसंवाद, मीसाबंदी पूर्व जिला अध्यक्ष मीणा का किया सम्मान

चुनाव में जीत का भाजपा कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि पार्टी द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी बूथ स्तर पर घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।

Jun 10, 2022 - 23:33
Jun 10, 2022 - 23:35
 0
भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान शुरू, विधायक काश्यप ने जनसंपर्क कर किया जनसंवाद, मीसाबंदी पूर्व जिला अध्यक्ष मीणा का किया सम्मान
बूथ विजय संकल्प अभियान के दौरान जनसंपर्क करते रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने अपने वार्ड में बूथ स्तर का जनसंपर्क किया।

150

विधायक काश्यप ने मतदाताओं से सीधा संवाद कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ विजय का संकल्प दिलाया। मनोहर गली में काश्यप पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मीसाबंदी हजारीलाल मीणा के निवास भी पंहुचे। यहां मीणा का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, मंडल महामंत्री राकेश परमार, सोमेश पालीवाल, सुरेश पापटवाल, राजेन्द्रसिंह गोयल, रामू डाबी, विपिन पोरवाल आदि मौजूद रहे।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।